परैया: कष्ठा टोला पंडित बिगहा में रावण दहन को लेकर SHO ने किया निरीक्षण, आयोजन समिति को सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश दिए
Paraiya, Gaya | Oct 19, 2026 परैया प्रखंड के कष्ठा टोला पंडित बिगहा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर SHO सुनीता कुमारी ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। SHO ने आयोजन समिति को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा बनाने, भीड़ नियंत्रण और अग्नि सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।