लखीसराय: लखीसराय में जनसुराज पार्टी के जिला पदाधिकारी घोषित, महेश यादव बने जिलाध्यक्ष
सोमवार अपराह्न 4:30 बजे लखीसराय के गांधी मैदान बायपास रोड स्थित जनसुराज जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जन सुराज के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई.लखीसराय में नए जिलाध्यक्ष के रूप में महेश यादव, महामंत्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, महिला अध्यक्ष कुमारी माधुरी, मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार व पूजा कुमारी बनाए गए.