नगर परिषद बांका के निवासियों के लिए सुविधाजनक पहल शुरू हो गई है। अब होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जा सकेगा इसके लिए नगर परिषद की ओर से सारी तैयारी पूरी की जा रही है। इस संबंध में शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रनंदन ने बताया कि नगर परिषद बांका के नागरिकों को अब ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।