नदबई: दीपावली पर भरतपुर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया, 32 असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार
दीपावली पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरतपुर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जिलेभर में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में शांति भंग करने की आशंका और असामाजिक गतिविधियों में शामिल 32 लोगों को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।