धमदाहा: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, मुझे मिल रही हैं धमकियां, घर की हो रही है रेकी, सीसीटीवी फुटेज किया जारी
सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को पूर्णियां पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे नहीं पता है कि पकड़ाए गए शख्स कौन है या कौन गैंग से ताल्लुक रखता है लेकिन मुझे कई बार अलग अलग नंबर से कॉल और एसएमएस करके दिया धमकी,अब मेरे आवास की हो रही है रेकी।सीसीटीवी फुटेज किया जारी।