Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

जनपद जालौन में आस्था के मंच से परोसी जा रही अश्लीलता !! हिंदू उत्थान समिति ने जताई आपत्ति, सौंपा प्रार्थना पत्र जालौन जनपद की जालौन तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरक्का गांव में आयोजित रामलीला के समापन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक मंच पर कथित तौर पर फिल्मी एवं अश्लील गानों पर अशोभनीय नृत्य कराए जाने का एक मामला सामने आया है। इस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर नाराजगी जताते हुए अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठने लगी है। इसी को लेकर आज हिंदू उत्थान समिति के महामंत्री कन्हैया पंडित ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली जालौन को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: उरई दर्शन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

MORE NEWS

घायल गोवंशों की सेवा को प्राथमिकता दें, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान - जिलाधिकारी

कान्हा गौशाला सरसोकी पहुंचकर घायल गोवंशों का जाना हाल, नियमित उपचार

उरई (जालौन)।जनपद में निराश्रित एवं घायल गोवंशों के संरक्षण और बेहतर उपचार को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कान्हा गौशाला सरसोकी का निरीक्षण किया। हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंशों को गौशाला में लाकर उपचार हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी घायल गोवंशों का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी पशु चिकित्सकों से ली। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घायल गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा आवश्यक दवाएं और उपचार समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और जब तक गोवंश पूर्णतः स्वस्थ न हो जाएं, उनकी निरंतर निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने स्वयं घायल गोवंशों को गुड़ खिलाकर उनका हालचाल जाना और गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना में कोई गोवंश घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसे असहाय छोड़ने के बजाय निकटतम गौशाला या संबंधित प्रशासनिक एवं पशुपालन विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि घायल गोवंशों की सेवा और संरक्षण सामाजिक दायित्व भी है तथा सभी के सहयोग से ही उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

घायल गोवंशों की सेवा को प्राथमिकता दें, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान - जिलाधिकारी कान्हा गौशाला सरसोकी पहुंचकर घायल गोवंशों का जाना हाल, नियमित उपचार उरई (जालौन)।जनपद में निराश्रित एवं घायल गोवंशों के संरक्षण और बेहतर उपचार को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कान्हा गौशाला सरसोकी का निरीक्षण किया। हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंशों को गौशाला में लाकर उपचार हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी घायल गोवंशों का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी पशु चिकित्सकों से ली। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घायल गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा आवश्यक दवाएं और उपचार समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और जब तक गोवंश पूर्णतः स्वस्थ न हो जाएं, उनकी निरंतर निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने स्वयं घायल गोवंशों को गुड़ खिलाकर उनका हालचाल जाना और गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना में कोई गोवंश घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसे असहाय छोड़ने के बजाय निकटतम गौशाला या संबंधित प्रशासनिक एवं पशुपालन विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि घायल गोवंशों की सेवा और संरक्षण सामाजिक दायित्व भी है तथा सभी के सहयोग से ही उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

रामपुरा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने हत्या की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियोग में वांछित दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की गुत्थी सुलझ गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम ने प्रभावी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान के दौरान हत्या के मुकदमे में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

#jalaunpolice #oraijalaun #jalaunnew

रामपुरा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने हत्या की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियोग में वांछित दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की गुत्थी सुलझ गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम ने प्रभावी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान के दौरान हत्या के मुकदमे में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। #jalaunpolice #oraijalaun #jalaunnew

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

आज दिनांक 04.07.2026 को श्रीमती अजमेरन द्वारा थाना सिरसाकलार में अपने पति, सास, देवर एवं एक रिश्तेदार के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी जांच में थाना सिरसाकलार में तैनात आरक्षी सौरभ पटेल एवं रिंकू यादव गये थे । उसी दौरान वादिनी के पति मजीद खां एवं सफीक तथा सास अकबरी एवं भांजे सलमान द्वारा पुलिस बल पर हमलावर हो गयें । जिसके बाद पुलिस ने इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चारो आरोपीगण को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।

आज दिनांक 04.07.2026 को श्रीमती अजमेरन द्वारा थाना सिरसाकलार में अपने पति, सास, देवर एवं एक रिश्तेदार के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी जांच में थाना सिरसाकलार में तैनात आरक्षी सौरभ पटेल एवं रिंकू यादव गये थे । उसी दौरान वादिनी के पति मजीद खां एवं सफीक तथा सास अकबरी एवं भांजे सलमान द्वारा पुलिस बल पर हमलावर हो गयें । जिसके बाद पुलिस ने इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चारो आरोपीगण को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

पूछताछ केंद्र को अधिक उपयोगी बनाने और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उरई (जालौन): जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी व वार्डों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित पूछताछ केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा संबंधित चिकित्सक या विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां पारदर्शिता एवं बेहतर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्ष में पारदर्शी ग्लास लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रशांत निरंजन, वित्त नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पूछताछ केंद्र को अधिक उपयोगी बनाने और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश उरई (जालौन): जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी व वार्डों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित पूछताछ केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा संबंधित चिकित्सक या विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां पारदर्शिता एवं बेहतर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्ष में पारदर्शी ग्लास लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रशांत निरंजन, वित्त नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026