नवादा/हिसुआ में बाइक सटने के विवाद में युवक को मारी गोली, नवादा जाने के दौरान हुई मौत ।
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के पाँचू गढ़ मोहल्ले में बाइक सटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार टीएस कॉलेज के समीप बाइक सटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ युवक पाँचू गढ़ मोहल्ले में पहुंचे और एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन नवादा जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने घटनास्थल से एक ब्रेजा चार पहिया वाहन व एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट बाइक को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हिसुआ में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 1, 2026