नवादा के कौआकोल आश्रम पहुंचे मगध रेंज के IG विकास वैभव
मगध रेंज के IG विकास वैभव आज नवादा पहुंचे। इस दौरान वे कौआकोल स्थित आश्रम पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। नवादा पहुंचे IG विकास वैभव ने सर्वोदय आश्रम में जयप्रकाश नारायण की जीवनी का अध्ययन कर जानकारी ली।
मगध क्षेत्र (मगध रेंज) के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव का नवादा आगमन के बाद कौआकोल प्रखंड स्थित सर्वोदय आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचकर उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी और विचारों से जुड़ी सामग्री का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की और बातचीत की।मौके पर नवादा पुलिस कप्तान अभिनव धीमान कौआकोल प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी और आश्रम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 1, 2026