जमुई: कल्याणपुर से भटककर चार बच्चा पहुंचा पंचमन्दिर के पास, स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले
शुक्रवार की देर शाम शहर के पंचमन्दिर के पास भटक रहे चार मासूम बच्चे को स्थानीय लोगों ने देख पूछताछ की, लेकिन बच्चा कुछ बताने में असमर्थ था। जिस वजह से डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। उंसके बाद चारों बच्चों को टाउन थाना लाया गया। चारों बच्चा कल्याणपुर का रहने की जानकारी हुई। उंसके बाद देर रात करीब 10:00 बजे बच्चे को ढूंढते हुए परिजन थाना पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा सुरक्षित चारों बच्चों को परिजन के हवाले कर दिया गया।
बताया जाता है कि कल्याणपुर स्थित घर से खेलने के दौरान चारों बच्चा बाहर निकल गया था और भटकते हुए पंचमन्दिर के पास पहुंच गया। छोटे छोटे मासूम बच्चे को देख स्थानीय लोगों ने पुछताछ शुरू कर दी। लेकिन बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा था। नाम और पता भी बताने में असमर्थ था। कभी कुछ तो कभी कुछ अलग अलग नाम व पता बता रहा था। जिस वजह से लोगों को संदेह हुआ और इसकी जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई उंसके बाद चारों बच्चों को टाउन थाना ले जाया गया, जहाँ से परिजन बच्चों को अपने साथ लेकर गए। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #jamuibihar #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026