पटियाली: पटियाली में दवा व्यवसायियों ने नवागत ड्रग इंस्पेक्टर को सम्मानित किया
पटियाली कस्बा स्थित सेठ जी पैलेस में सोमवार को दवा व्यवसायियों ने नवागत ड्रग इंस्पेक्टर दीप का फूलमाला, बुके व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई, दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए फ्रिज की व्यवस्था रखने तथा नशीली दवाओं और प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने सहयोग का भरोसा दिलाया।