हरिद्वार: ज्वालापुर में पार्षद प्रत्याशी के पुत्र पर निर्दलीय प्रत्याशी का झंडा जलाने का आरोप, CCTV वीडियो हुआ वायरल
ज्वालापुर में एक पार्षद प्रत्याशी के पुत्र पर निर्दलीय प्रत्याशी का झंडा जलाने का CCTV वायरल हो रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है इसके बाद पुलिस ने CCTV कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक ने रविवार रात 8 बजे घटना की पुष्टि की है।