हरिद्वार: जगजीतपुर में खुलेआम जाम छलका रहे 25 लोगों को कनखल पुलिस ने लिया हिरासत में
नगर निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बाद भी पियक्कड़ खुलेआम जाम छलका रहे हैं। कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में खुलेआम शराब पी रहे 25 को सबक सिखाते हुए हिरासत में लिया। इन सभी से 6250 चालान वसूला गया। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार शाम 7:30 बजे ये कार्रवाई की गई।