हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अनेकी पुल के पास से 143 पैकेट देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अनेकी पुल के पास से सिडकुल पुलिस ने 143 पैकेट देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय रोशनाबाद का रहने वाला है और चेकिंग के दौरान सिडकुल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 143 पैकेट देशी शराब के बरामद किए हैं। सिडकुल थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी दी की आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।