हरिद्वार: CO अविनाश वर्मा ने बहादराबाद में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, निकाय चुनाव के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
सीओ अविनाश वर्मा ने रविवार को बहादराबाद में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और निकाय चुनाव के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से लोग दूर रहे, नशे का काला कारोबार करने वाले की सूचना दी जाए। ताकि वक्त रहते हुए कार्रवाई की जा सके। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।