हरिद्वार: 23 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
नगर निकाय चुनाव में आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न करने के लिए ज्वालापुर पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार शाम 4 बजे करीब ज्वालापुर कोतवाली में तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई गई। CO अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी से मतदान प्रक्रिया को सकुशल निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कही गई।