हरिद्वार: कनखल स्थित कपिल वाटिका में हरिद्वार मेडिकल एसोसिएशन ने औषधि बिक्री नियमों पर गोष्ठी का आयोजन किया
कनखल स्थित कपिल वाटिका में रविवार शाम 4 बजे करीब हरिद्वार मेडिकल एसोसिएशन ने औषधि बिक्री नियमों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने तमाम मेडिकल स्टोर संचालकों को केवल डॉक्टर के पर्चे के माध्यम से ही दवाओं की बिक्री करने और प्रतिबंधित दवाओं पर नकेल कसने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हुए।