भंडरा: भंडरा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रशिक्षण, 21 अप्रैल से पेंशन लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार दोपहर 12:30 बजे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने की। इस दौरान पंचायत स्तर पर पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।