शिवपुरी नगर: बारिश की भीगी फुहारों के बीच दी गई गणपति बप्पा को विदाई, कस्टम गेट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रहे मौजूद
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शिवपुरी में गणेश उत्सव की धूम रही। सुबह से रात तक शहर में गणेश प्रतिमाओं को रथ में सवार कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। साथ ही बड़ी बड़ी झांकियां निकाली गई। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए जिले भर से हजारों लोग शिवपुरी पहुंचे। जिसकी तैयारियां आयोजित समिति के द्वारा पहले से कर ली गई थी। जिसके प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे।