रसूलाबाद: रसूलाबाद में संविधान बचाओ पीडीए की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
रसूलाबाद में आयोजित पीडीए सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। वहीं समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नीता सचान ने सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जाति जनगणना होना बहुत आवश्यक बताया। इस दौरान सपा नेता हाजी फैजान व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या लोग रहे मौजूद।