रसूलाबाद: लोहिया नगर में अलाव तापते समय झुलसी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
लोहिया नगर में बीते शनिवार को अलाव तापते समय बिस्मिल्लाह गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह अलाव तापते समय कपड़ों में आग लग गई थी जिसके बाद उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद में ले गए थे जहां से चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर किया था जहां उनका उपचार चल रहा था उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।