रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में हुई किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,आरोपियों की तलाश जारी
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह गुरुवार की रात 15 वर्षीय बेटी के साथ घर के अंदर आंगन में लेटी थी इसी दौरान छत के रास्ते से गुदैला गांव निवासी युवक बुरी नीयत से घर में घुसा और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा बेटी के विरोध करने पर आरोपित मारपीट कर फरार हो गया ।