रसूलाबाद: लोहिया नगर में अलाव तापते समय झुलसी एक महिला, गंभीर हालत में चिकित्सकों ने किया कानपुर रेफर
लोहिया नगर में शनिवार सुबह बिस्मिल्लाह पत्नी स्वर्गीय अब्दुल गफूर अलाव ताप रही थी तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं जानकारी होने पर परिजनों ने आग बुझाकर उसे सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।