रसूलाबाद: मलखानपुर गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर हुआ घायल, राहगीरों की मदद से घायल को CHC में करवाया भर्ती
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव के पास बाइक सवार उसरी निवासी ओम सिंह पुत्र जगदीश आवारा मवेशी को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है।