श्रीनगर (गढ़वाल): एम्बुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार; करीब 45 लाख रुपये है कीमत।
पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तड़के सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक इको एम्बुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान एम्बुलेंस से मरीज की जगह 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Pourigarwal