देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। जीएमएस रोड और सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नारी तू नारायणी' के भाव के साथ उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना और लखपति दीदी अभियान के जरिए महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
#PushkarSinghDhami #RakshaBandhan #Uttarakhand #Matrishakti #NariShakthi #WomenEmpowerment #Dehradun #LakhpatiDidi #NariTuNarayani #DhamiSarkar #UttarakhandNews #RakhiSpecial