दिल्ली के भलस्वा डेयरी (जंता विहार, मुकुंदपुर) इलाके में चेकिंग ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बिना वैध दस्तावेजों के बाइक जब्त करने से नाराज होकर बाइक मालिक और उसके परिवार ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।
हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर ईंट-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाव में आए एक अन्य हेड कांस्टेबल को भी पीटा गया। इस हमले में कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने मौके से एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज फरार है। आरोपी सुनील पर पहले से NDPS समेत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
#DelhiPolice #DelhiNews #CrimeNews #BhalswaDairy #Mukundpur #PoliceAttacked #DelhiCrime #BreakingNews #DelhiPoliceNews #ViralNews #CrimeUpdate