हरिद्वार: यूपी के बिजनौर से उत्तराखंड की सीमा में अवैध चाकू के साथ घुस रहे संदिग्ध को श्यामपुर पुलिस ने चिड़ियापुर से पकड़ा
श्यामपुर थाना पुलिस ने यूपी के बिजनौर जिले से उत्तराखंड की सीमा में अवैध चाकू के साथ घुस रहे एक संदिग्ध को चिड़ियापुर से गिरफ्तार किया है। कांगड़ी निवासी आरोपी ऋतिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस को देखकर भागने लगा इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ऋतिक को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत श्यामपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।