हरिद्वार: जियापोता में फ्रूट जूस बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी, डेढ़ कुंतल सेब, लीची और कीवी का जूस व पल्प नष्ट किया गया
हरिद्वार के जियापोता में फ्रूट जूस और पल्प बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में पाया गया कि इस फैक्ट्री में सेब, लीची और कीवी का जूस और पल्प मानकों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था और मार्केट में सप्लाई भी हो रहा था। टीम के द्वारा छापेमारी में मिले खराब क्वालिटी के डेढ़ हजार किलो से ज्यादा से जूस और पल्प को नष्ट किया।