हरिद्वार: मनसा देवी मार्ग पर प्रसाद बेचने को लेकर भिड़े दो विक्रेता, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद बेचने की होड़ में दो प्रसाद विक्रेता आपस में भिड़ गए। झगड़ा इस कदर बढ़ कि दोनों में लात घूंसे चल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाना चाहा लेकिन दोनों नहीं माने, जिसपर पुलिस ने सबक सिखाते हुए संतोष शर्मा और हेमंत जायसवाल को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार किया।