हरिद्वार: ऋषिकुल तिराहे पर धामण प्रजाति के सांप के आने से मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर भोला और उनकी टीम ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में सांप और अजगर जैसे जीव निकलने का सिलसिला जारी है। भीड़भाड़ वाले इलाके ऋषिकुल तिराहे पर धामण प्रजाति का सांप आने से अपना तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर भोला और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू करने के बाद सांप को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया है।