हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में फूफा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के फूफा पर ही दुष्कर्म का आरोप है। नींद के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवाइयां भी दी। तबीयत खराब होने पर परिजन जब उसे अस्पताल ले गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी