हरिद्वार: मेला नियंत्रण भवन में आगामी अर्द्धकुंभ को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने की महत्वपूर्ण बैठक, पिछले कुंभ की हुई समीक्षा
शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे मेला नियंत्रण भवन पहुंचे। यहां आगामी 2027 अर्द्धकुंभ मेला को लेकर CCTV बढ़ाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और थानों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई वहीं सन 2021 में हुए कुंभ की समीक्षा की गई। इस मौके पर मेलाधिकारी और SSP समेत आलाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर सभी अधिकारियों ने अपने विचार रखे।