लालगंज: लहंगपुर-मगरदा मार्ग स्थित बामी गांव में 300 मीटर खराब रोड को लेकर भुजवा बांध के पास दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन
लालगंज के लहंगपुर-मगरदा-विंध्याचल मार्ग पर स्थित बामी गांव में सड़क पर 300 मीटर की दूरी में अत्यधिक कीचड़ और जल जमाव होने की वजह से लोगों का आना-जाना दुभर हो गया। आने-जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। रविवार दोपहर बाद 1:00 बजे भुजवा बांध, फटाहवा, बामी, राजापुर मगरदा आदि गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।