Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
newssanoli
सनौली, बापौली, पानीपत में अनेक जगहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण के भजनों पर नृत्य कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Panipat, Panipat
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी -कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा -देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है गुर्जर समाज कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पर बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी धर्मशाला परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना की, भगवान श्री राधा-कृष्ण के चरणों में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेश के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गुर्जर धर्मशाला के विकास के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण और धर्मशाला में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के लिए स
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
विधायक रामकुमार कश्यप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कहा--नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता करनाल, 4 सितंबर। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने आयुष्मान केंद्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित व्यवस्था सहित अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से मिले। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर एसएमओ संदीप अबरोल सहित अस्पताल का स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस यमुनानगर, 4 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, चेयरमैन राकेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
जीवन सफल होता है परमात्मा की भक्ति से-कल्याण कोहंड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करनाल, 4 सितंबर। श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव कोहंड की सैनी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के मौके पर ग्रामीणों काे संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने लोगाें को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दीं। श्री कल्याण ने कहा कि इस प्रकार की कथा का मन लगा श्रवण करना चाहिए। परमात्मा की भक्ति से जीवन सफल होता है। भक्ति, सतसंग अथवा कथा सुनने से अथवा घर में पूजा-पाठ करने से जीवन में अच्छाई और बुराई का पता चलता है। कथाओं के माध्यम से ठीक और गलत का ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से वहीं संस्कार बच्चों में जाते हैं। बच्चे सही रास्ते पर चलते हैं तो जीवन में कठिनाई नहीं आती। सही रास्ते पर चलने वालों के जीवन में दिक्कत आ सकती है पर वे आगे जरूर बढेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा दिलाएं। परमात्म और महापुरूषों के दिखाए रास्ते पर उन्हें आगे बढ़ाना है। ऐसा करने से जीवन सफल होगा। कार्यक्रम के दौराना कनिष्का भारती ने श्रीमद्भागवत पुराण पर सारगर्भित कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। इस अवसर पर श्री कल्याण को स्मृति चिह्न भी दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, नजदीकी गांव गुढ़ा के सरपंच महासिंह भी मौजूद रहे।
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
यमुनानगर, 4 सितंबर- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने प्राप्त दावे व आपत्तियों से संबंधित फार्म नंबर 9, 10, 11, 11ए व 11बी को राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों को सौंपा। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के नाम रह गए हैं या जिसने भी नया वोट बनवाना है वह अपने बीएलओ के पास निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम जुड़वा सकता है या अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिये अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है तथा प्रारूप मतदाता सूचियां सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2002 की मतदाता सूची में नहीं हुई अथवा जिस मतदाता के नाम इत्यादि का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन मतदाताओं को सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरित किये जा रहे हैं। सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इस बारे आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्यमेव उपस्थित हो । उन्होंने सभी पात्र युवाओं जिनकी आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है को भी फार्म न0 6 पूर्ण दस्तावेजों सहित भरकर नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बन्धित बीएलओ के पास प्रस्तुत करने हेतु जागरुकता करने बारे अनुरोध किया ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उक्त दावे तथा आपत्तियों को दर्ज करने व निपटारे के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करवायें ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाये जा सके तथा सभी बीएलए 1 व 2 से सभी उपस्थित गणमान्यों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने बारे अनुरोध किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपा
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए: नायब सिंह सैनी -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 17 एकड़ में फैले महाभारत अनुभव केंद्र का किया था उद्घाटन -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा को दिए आवश्यक दिशा निर्देश -भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर रखे थे अपने चरण और मानव जाति के कल्याण के लिए दिया था श्रीमद् भागवत गीता का उपदेश -धान खरीद के सीजन में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका, विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण व राधा बने बच्चों को प्यार दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान कान्हा को झूला झुलाया। यहां पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, व भाजपा नेता जय भगवान शर्मा को भी अंगवस्त्र भेंट किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का उद्देश्य महाभारत की महाकाव्य कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को पारंपरिक कहानी कहने और आधुनिक तकनीक के मेल से लोगों तक पहुंचाना है। भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को भगवद्गीता देने से पारंपरिक रूप से जुड़ी पवित्र भूमि ज्
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026
#panipat नगर निगम को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान बोले सबका कमीशन सेट है #haryananewsupdate #panipatnews #anuragmishra
Panipat, Panipat | Sep 4, 2026