बरवाला: कालका से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार, 540 नशीली गोलियां बरामद
इन्चार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल उप निरीक्षक भीम सिंह की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में 1 व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान चरण सिंह उर्फ सोनू पुत्र रामप्रीत वासी गांव टीपरा कालका हाल किरायेदार खेडा सीताराम थाना कालका जिला पंचकूला उम्र 39 वर्ष के रुप में हुई है।