बरवाला: खेड़ी गांव में पशुपालन विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म की जाँच की, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
रायपुर रानी खंड के गांव खेड़ी में पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा शनिवार को शाम 4:00 बजे पोल्ट्री फार्म में चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर टीम के द्वारा पोल्ट्री फार्म संचालकों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई। टीम के द्वारा यह है चेकिंग लगातार क्षेत्र में बढ़ रही मक्खियों की तादाद को लेकर की गई।