बरवाला: सेक्टर 15 में बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर एक्टिवा सवार दो युवक हुए फरार
पंचकूला के सेक्टर 15 में रविवार को करीब 9 बजे एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन कर दो एक्टिवा सवार फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार डायल 112 की टीम के द्वारा महिला को घायल अवस्था में पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के द्वारा पूरे मामले को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया गया बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में करीब ₹12000 और एक मोबाइल फोन था।