बरवाला: टपरिया गांव के व्यक्ति की शिकायत पर रायपुर रानी थाने में 2 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में रविवार को शाम 5 बजे एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता परमजीत सिंह वासी टपरिया ने बताया कि उसके साथ नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ठगे गए है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।