बरवाला: हरियाणा, ए.आई. के माध्यम से भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान से जुड़ने वाला दूसरा राज्य बना, पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हरियाणा सरकार टी.बी. को खत्म करने के लिए और भी अति आधुनिक तकनीक मुहैया करवा रही है। इस समय सभी मौजूदा एक्सरे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद के साथ ए.आई. के साथ जोड़ा जा रहा है। हरियाणा यह प्रौद्योगिकी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य है।