बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 15 में रघुनाथ मंदिर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 14 पुलिस थाना में शनिवार को शाम 5:00 बजे एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायत करता व्यक्ति शिवकुमार के द्वारा बताया गया है कि रघुनाथ मंदिर सेक्टर 15 पंचकूला के बाहर खड़ी उसकी एक्टिव नंबर HR 03 Q 7254 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।