दतिया: उपरांय गांव में विराट दंगल प्रतियोगिता का डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
Datia, Datia | Mar 7, 2026 उपरांय गांव में शनिवार दोपहर 2 बजे से विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। बुंदेलखंड स्तरीय इस दंगल का शुभारंभ मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फीता काटकर किया। वहीं आयोजन समिति ने पूर्व गृहमंत्री का घोड़ा पर बैठाकर पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलवाकर पहली कुश्ती शुरू करवाई।