फर्रुखाबाद: भाजपा नगर महामंत्री ने अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ पदाधिकारियों के साथ एडीएम से की शिकायत
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में भाजपा नगर महामंत्री ने सुमित कटियार ने अपने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को पहुँचकर एडीएम अरुण कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौपा है।बताया कि जिले में अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टर की भरमार है।बिना मानक और बिना पंजीकरण के कई अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। और फर्जी डॉक्टरों की भरमार है। प्रशासन से मेरी मांग है कि कठोर कार्यवाही को जाए।