मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव में पिता के डॉटने से छात्र हुआ घर से फरार। रविवार को लौटा छात्र।पुलिस ने किया माता पिता को सुपुर्द
थाना मीरगंज के एक इंटर कालेज का कक्षा 11 का छात्र 3 दिनों से विद्यालय नहीं गया। पिता ने इस बात से अपने पुत्र को बुरी तरह डांटा जिससे नाराज होकर छात्र शनिवार को विना बताए घर से कहीं चला गया। छात्र के पिता व चाचा ने पैसे ऐंठने की नीयत से कालेज के प्रधानाचार्य व एक अन्य पर अपहरण का झूठा मुकदमा लिखा दिया।