मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने रविवार को एनबीडब्ल्यू के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रभारी निरीक्षक थाना मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनबीडब्ल्यू के दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना मीरगंज पुलिस ने रविवार को एनबीडब्ल्यू के वारंटियों सोमपाल और जमील को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग मामलों में मुकदमा पंजीकृत थे।