मीरगंज: थाना शेरगढ़ के मानपुर के मझरा मनुनगर के युवक की मोटरसाइकिल में मीरगंज क्षेत्र में अज्ञात जेसीबी चालक ने मारी टक्कर,मौत
थाना शेरगढ़ के गांव मानपुर के मझरा मनुनगर निवासी ओमप्रकाश का पुत्र अजय विगत दोनो मोटरसाइकिल से अपने घर से लभारी जा रहा था। अनुबिस चौकी के पास उसके मोबाइल पर फोन आया तो साइड में कच्ची सड़क पर रुककर बात करने लगा इतने में अज्ञात जेसीबी चालक ने उसके टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।गंभीर चोटें आईं।अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।