मोहड़ा: आजाद बिगहा में 3 माह से बंद नलजल की समस्या ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी, दुरुस्त करने का आश्वासन मिला
Muhra, Gaya | Aug 4, 2026 आजाद बिगहा में विगत 3 माह से बंद नलजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अतरी विधायक रोमित कुमार से शिकायत की। गाँव मे बने दो नलजल बंद होने से दर्जनों परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे है। दूर दराज से पानी लाने के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन व उससे जुड़ा क्रियाकलाप प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद विधायक ने बहुत जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।