मोरहाबादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दही हांडी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रांची: मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश लोगों को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से झारखंड लगातार विकास और उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़े।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिभागी मौजूद रहे।
इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#ShriKrishnaJanmashtami #Janmashtami #DahiHandi #RanchiNews #Morhabadi #HemantSoren #JharkhandNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #दहीहांडी #रांची #मोरहाबादी #झारखंडन्यूज #हेमंतसोरेन #Ranchi #Jharkhand #ViralNews #BreakingNews #TrendingNews #FacebookViral #ViralPost #FYP #ForYou #Krishna #JaiShriKrishna