भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 10वां दिन, पंच परगना पहुंची छात्र यात्रा
#रांची: झारखंड में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ बुधवार को अपने 10वें दिन पंच परगना क्षेत्र पहुंची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा के दौरान छात्रों और आम लोगों से जनसंपर्क किया गया।
यात्रा की शुरुआत सिल्ली के झारखंड मोड़ स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। इसके बाद टीम ने बुंडू मोड़, बंता चौक, पतराहातु, सोनाहातू बाजारटांड़, जमुदाग और जाडैया चौक समेत कई इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान छात्रों को नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी गई और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जागरूक किया गया।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पंच परगना क्षेत्र में छात्रों और आम लोगों का यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के हित में ठोस व्यवस्था होने तक छात्रों की आवाज उठती रहेगी।
यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, गुरुवार को भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा कोल्हान क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
#भर्तीव्यवस्थासुधारयात्रा #देवेंद्रनाथमहतो #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #JharkhandStudents #भर्ती #नियुक्ति #युवाओंकीआवाज #छात्रआंदोलन #Silli #Bundu #Sonahatu #Kolhan #JharkhandNewsToday #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews