रायडीह: आदिवासी लोहरा समाज की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार, शिक्षा पर जोर
Raidih, Gumla | Sep 9, 2026 रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित नवागढ़ पतराटोली बाजारटांड़ में मंगलवार को आदिवासी लोहरा समाज की बैठक प्रखंड अध्यक्ष समल लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक बुराइयों को दूर करने तथा बालक-बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने