सिहोरा: वार्ड नंबर 6 में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, दंपति की जान बाल-बाल बची
बारिश के बीच सोमवार को सिहोरा के वार्ड नंबर 6 सीपी आश्रम गली में बड़ा हादसा टल गया यहां एक कच्चे मकान की सीलन से कमजोर हुई दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिस समय दीवार गिरी मकान में रहने वाले दंपति उसकी दूसरी तरफ कुछ काम कर रहे थे। गनीमत रही की दीवार उनकी तरफ नहीं गिरी वरना दोनों इसकी चपेट में आ सकती थे।